शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दरिंदगी, यहां सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस झकझोर कर देने वाली खबर

0

शर्मसार: 9 साल की मासूम से पड़ोसी ने की दुष्कर्म, 

 सौतेले पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार..झकझोर कर देने वाली खबर 



कोंडागांव और बिलासपुर जिलों से मानवता को शर्मसार करने वाली दो झकझोर देने वाली घटनाएं सामने आई हैं। नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की इन वारदातों ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी ने की हैवानियत

केशकाल क्षेत्र में एक 9 वर्षीय मासूम बच्ची अपने पड़ोसी की हवस का शिकार बन गई। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। लहूलुहान हालत में बच्ची ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने देर रात थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। बड़ेडोंगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में गिरफ्तार किया।

सौतेला पिता ही निकला दरिंदा

बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। उसने अपनी नाबालिग सौतेली बेटी के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म किया। छात्रावास में पढ़ने वाली पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों को 8 महीने का गर्भ मिला। खुलासे के बाद आरोपी फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इन घटनाओं ने एक बार फिर समाज में व्याप्त विकृत मानसिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !