आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3, महात्मा गांधी वार्ड नगरी में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘वजन दिवस’

0

 



आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3, महात्मा गांधी वार्ड नगरी में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘वजन दिवस’



उत्तम साहू 

नगरी- दिनांक: 13 फरवरी 2026 आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3, महात्मा गांधी वार्ड नगरी में शुक्रवार को ‘वजन दिवस’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड के जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों एवं पालकों की सक्रिय भागीदारी रही।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री नरेश पटेल एवं वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद श्रीमती चेलेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दमयंती साहू, श्रीमती सुशीला गिरी, श्रीमती खलेश्वरी साहू, सहायिका निरा भरेवा, मितानिन श्रीमती अश्वनी खरे, श्रीमती गायत्री निषाद तथा पालकगण श्री गेंद लाल ठाकुर, देवकरण साहू, गोलू पटेल, भावतराम ध्रुव, कामिनी निर्मलकर सहित वार्डवासी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का वजन एवं ऊंचाई मापी गई तथा उनके स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया गया। अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।



कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में कुपोषण की रोकथाम, सुपोषण को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों को सही खान-पान एवं पोषण संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक करना रहा।

जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के नियमित आयोजन से बच्चों के समुचित शारीरिक विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

कार्यक्रम का समापन जागरूकता संदेश के साथ किया गया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !