सांकरा ओवरब्रिज के नीचे सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित सामग्री जब्त

0

 

सांकरा ओवरब्रिज के नीचे सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित सामग्री जब्त



            उत्तम साहू,धमतरी, 13 फरवरी 2026।
धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अर्जुनी थाना क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस ने सांकरा ओवरब्रिज के नीचे सट्टा-पट्टी के माध्यम से जुआ खिलाते एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अर्जुनी क्षेत्र के सांकरा ओवरब्रिज के नीचे एक व्यक्ति सट्टा-पट्टी का संचालन कर रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रुपये-पैसों का दांव लगवाते हुए पकड़ लिया।

आरोपी का विवरण

दिनेश सोनवानी (34 वर्ष), पिता- भीखूराम, निवासी सांकरा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)।

जब्त सामग्री 01 नग सट्टा-पट्टी 01 नग डॉट पेन नगदी रकम 3,110 रुपये

आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 6(क) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !