परिक्षेत्र साहू समाज नगरी की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
वार्षिक उत्सव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, नवमनोनीत पदाधिकारियों का किया गया आत्मीय स्वागत
उत्तम साहू
नगरी। परिक्षेत्र साहू समाज नगरी की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को नगर नगरी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में समाज के आगामी वार्षिक उत्सव की रूपरेखा, कार्यक्रमों की तैयारी एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला साहू संघ के नवमनोनीत उपाध्यक्ष रामगोपाल साहू एवं जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप साहू का समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गुलाल-तिलक, माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर परिक्षेत्र साहू समाज अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष बीनाराम साहू, चेलेश्वरी साहू, सचिव शेषनारायण साहू, कोषाध्यक्ष देवराम साहू, तामेश्वरी साहू, रामरतन साहू, नोहर सिंह साहू सहित नगर अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू, खेमेन्द्र साहू, उदयपुर, गोवर्धन साहू, नंदकिशोर साहू, हेमराज साहू, नगर सचिव ज्वाला प्रसाद साहू एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल साहू ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा तथा समाज की एकता और विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष कंवलराम साहू, संरक्षक पुनीतराम साहू, उपाध्यक्ष योगेन्द्र साहू, भुनेश्वरी साहू, सचिव पदुमलाल साहू, पेमंत साहू, लव कुमार साहू, अंकेक्षक हृदय साहू, अनराज साहू, लेखराज साहू, भुनेश्वर साहू, संचालक मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, सचिव भारतलाल साहू, लोमस प्रसाद साहू, जन्मेजय साहू सहित अनेक पदाधिकारियों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
साथ ही विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कर समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों की सराहना की।

