मगरलोड में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

0


मगरलोड में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 10 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मगरलोड पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित एक्शन

देहात पेट्रोलिंग के दौरान थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खैरझिटी निवासी एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की।

39 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद

पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए गए मोटर सायकल सीटी-100 क्रमांक CG-04 LQ 2780 को रोककर जांच की। जांच के दौरान मोटर सायकल में रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से 39 पौव्वा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 7.020 लीटर शराब बरामद की गई।

मोटर सायकल और नकदी भी जप्त

बरामद सामग्री में,शराब की कीमत : ₹3120/-अवैध बिक्री की नकदी : 680/-घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल : ₹15,000/- इस प्रकार कुल जप्त मशरूका की कीमत ₹18,800/- आँकी गई है।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी लोकनाथ साहू, पिता स्व. हिरालाल साहू (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम खैरझिटी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी के विरुद्ध थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 28/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया 

अवैध कारोबारियों पर आगे भी सख्ती जारी

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी तरह की सख्त और प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !