धमतरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में रिक्त संविदा पदों की चयन सूची जारी
उत्तम साहू
धमतरी 10 फरवरी 2026। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की पूर्ति हेतु आयोजित वॉक-इन-इंटरव्यू (15 दिसंबर 2025 से 09 जनवरी 2026) के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर जारी कर दी गई है।
चयनित एवं प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 17 फरवरी से 19 फरवरी 2026 तक प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला धमतरी में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियाँ अनिवार्य रूप से साथ लानी होंगी। निर्धारित तिथि व समय पर अनुपस्थित रहने की स्थिति में अभ्यर्थी को अयोग्य माना जाएगा।
-

