कंचन परिवार ने श्री राम नव युवक परिषद को भेंट किया स्पीच स्टैंड, स्व. ऋषि राम कंचन को दी श्रद्धांजलि

0

 

कंचन परिवार ने श्री राम नव युवक परिषद को भेंट किया स्पीच स्टैंड, स्व. ऋषि राम कंचन को दी श्रद्धांजलि


उत्तम साहू 

नगरी। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री राम नव युवक परिषद नगरी को स्थानीय चुरियारा पारा निवासी कंचन परिवार द्वारा एक सुंदर स्पीच स्टैंड भेंट किया गया। परिषद को लंबे समय से एक आकर्षक एवं उपयोगी स्पीच स्टैंड की आवश्यकता थी, जिसे कंचन परिवार ने पूर्ण कर समाज सेवा की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की।

बताया गया कि नगर के वरिष्ठ पेंशनर स्वर्गीय ऋषि राम कंचन ने अपने अंतिम समय में अपने पुत्र द्रोण कंचन के समक्ष इच्छा व्यक्त की थी कि उनकी स्मृति में परिषद को आवश्यक सामग्री भेंट की जाए। पिता की इस इच्छा को सम्मान देते हुए द्रोण कंचन ने गांधी चौक राजा बाड़ा स्थित दंतेश्वरी सभा सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्पीच स्टैंड सप्रेम परिषद को भेंट किया।

इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कंचन परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया तथा स्व. ऋषि राम कंचन की आत्मा की शांति के लिए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थितजनों ने कंचन परिवार की इस अनुकरणीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में संरक्षक हृदय नाग, हेमलाल सेन, अध्यक्ष अशोक पटेल, उपाध्यक्ष सुरेश साहु, रोहित नाग, हरिश यादव, कोषाध्यक्ष भरत साहु, सचिव नरेश छेदैहा, सहसचिव महेंद्र साहु, शंभु कश्यप, पार्षद अश्वनी निषाद सहित ज्ञानेंद्र सोम, भोजराज पटेल, सोहन कंचन, उधोलाल साहु, द्रोण कंचन, सुरेश चनाप, नोहर साहु एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !