नगरी में स्वच्छता की नई शुरुआत, नेता प्रतिपक्ष ने वार्डवासियों को बांटे डस्टबिन
उत्तम साहू
नगरी। नगर पंचायत नगरी में स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 15 में पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष हरीश साहू द्वारा घर-घर डस्टबिन वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना तथा नागरिकों को कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने के लिए जागरूक करना है।
डस्टबिन वितरण के दौरान हरीश साहू ने वार्डवासियों से अपील की कि वे गीला और सूखा कचरा अलग रखें तथा नगर को साफ-सुथरा बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है।
इस मौके पर स्वच्छता कर्मचारी भामा साहू, रश्मि भट्ट और डिकेश साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहे।


