नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सेमरा पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद

0

 

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सेमरा पहाड़ से हथियारों का जखीरा बरामद



उत्तम साहू 

धमतरी, नगरी- 7 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संचालित सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी टीम ने सेमरा पहाड़ क्षेत्र से नक्सलियों द्वारा डम्प किए गए हथियार एवं विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमतरी पुलिस डीआरजी की टीम चंदन बाहरा एवं सेमरा क्षेत्र, थाना मैनपुर, जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान पर रवाना हुई थी। इस दौरान पूर्व में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भूमिका एवं अमिला की निशानदेही पर थाना मैनपुर क्षेत्रांतर्गत सेमरा पहाड़ से नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का पता चला।

डीआरजी टीम ने मौके से एक नग बीजीएल बैरल ग्रेनेड लांचर रायफल, एक नग 8 एमएम रायफल, तीन नग बीजीएल ग्रेनेड, आठ नग बीजीएल के खाली कार्टिज, लगभग 25 ग्राम गन पाउडर एवं एक नग पोच बरामद किया है। बरामद समस्त सामग्री को विधिवत जप्त कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यह कार्रवाई नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !