छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन पोंडी उपरोड़ा ने शिक्षक मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

 


छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन पोंडी उपरोड़ा ने शिक्षक मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन



                  पाली से ज्ञान शंकर तिवारी 

पोंडी उपरोड़ा/ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन विभिन्न लंबित मांगों के निराकरण को लेकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोंडी उपरोड़ा एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से राज्य शासन के शीर्ष अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा गया।श

ज्ञापन में एल.बी. संवर्ग की समस्याओं के समाधान, पेंशन निर्धारण में 33 वर्ष की सेवा के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर 50 प्रतिशत पेंशन निर्धारण, पदोन्नति एवं क्रमोन्नति प्रदान करने, बी.एड. हेतु ब्रिज कोर्स लागू करने, VSK ऐप के स्थान पर विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध कराने, वर्ष 2012 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल हैं। इसके अलावा माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के अनुरूप पूर्व सेवा की गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई।

यह कार्यक्रम प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद सिंह राजपूत एवं जिला अध्यक्ष मनोज चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रामशेखर पांडे, ब्लॉक सचिव पीलासाव साहू, जिला महासचिव राधेमोहन तिवारी एवं अश्वनी खरे सहित CGTA पोंडी उपरोड़ा के अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शीघ्र ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मनीष कुमार पांडेय, तरुण राठौर, आत्मा राम सूर्यवंशी, देवव्रत कुर्रे, जय पांडे, पवन भारिया, राजेश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !