नगरी में संपन्न हुआ युवा संगम समारोह, व्यक्तित्व विकास व राष्ट्रभाव पर हुआ मंथन

0

 

नगरी में संपन्न हुआ युवा संगम समारोह, व्यक्तित्व विकास व राष्ट्रभाव पर हुआ मंथन



उत्तम साहू 

नगरी। युवाओं में व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन, लक्ष्य निर्धारण तथा सांस्कृतिक दृष्टि से राष्ट्रभाव जागरण को लेकर नगरी में युवा संगम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, आदर्श व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेने तथा अनुभवी कार्यकर्ताओं से मार्गदर्शन प्राप्त करने पर जोर दिया गया।



खंड संपर्क प्रमुख महेन्द्र नेताम ने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सात प्रमुख कार्य निर्धारित किए गए हैं, जिनमें “युवा संगम” भी शामिल है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में सामूहिकता की भावना विकसित करना और उन्हें संगठित होकर कार्य करने की प्रेरणा देना है। कार्यक्रम में समूहगत गतिविधियाँ, प्रायोगिक सत्र, विभिन्न खेल, बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। साथ ही चर्चा-परिचर्चा, प्रश्नोत्तर और मुक्त संवाद के माध्यम से युवाओं ने विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।

युवा संगम में नगरी खंड से लगभग 60 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें करीब 50 युवक और 15 युवतियाँ शामिल रहीं।

समारोह में डॉ. जी.आर. देवांगन (खंड संघचालक), दीपक महाराज (कर्णेश्वर संगम तट), ठाकुर राम (राजिम विभाग प्रमुख), धनेश्वर निर्मलकर (जिला कार्यवाह), मोतीलाल दिवाकर, दिनेश्वरी नेताम, जयप्रकाश साहू, बेदूराम साहू, रेखराम साहू, आर.पी. साहू, तुलसीराम साहू, परमेश्वर सोनबेर, संतोष निषाद, राजा पवार (पार्षद), हेमंत पटेल, खिलेन्द्र साहू सहित एकल विद्यालय के आचार्यगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !