रायपुर में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत

0

 

🚨 रायपुर में 24 घंटे में दो भीषण सड़क हादसे, चार लोगों की मौत

धान लदा ट्रक कार पर पलटा, दंपती समेत तीन की जान गई • रिंग रोड पर ट्रक ने राहगीर को कुचला




रायपुर। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटे के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने शहर को दहला दिया। दोनों घटनाओं में कुल चार लोगों की मौत हो गई।

पहला हादसा रविवार शाम विधानसभा थाना क्षेत्र के पुरानी विधानसभा के पास नरदहा इलाके में हुआ, जहां धान से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक कार पर पलट गया। कार में सवार राजकुमार शर्मा (66), उनकी पत्नी पद्मा शर्मा और कैब चालक प्रवीण गंभीर रूप से घायल हुए। चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बताया गया कि राजकुमार शर्मा हाल ही में बायपास सर्जरी के बाद MMI Hospital से डिस्चार्ज होकर पत्नी के साथ अपने गृह नगर तिल्दा लौट रहे थे। उनके बेटे ने पुणे से ऑनलाइन कैब बुक कराई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डीपीएस स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर के कारण कार की रफ्तार धीमी हुई। इसी दौरान पीछे से ओवरटेक कर रहा धान लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। झटके से ट्रक का लॉकिंग हुक टूट गया और पूरा ट्रक कार पर पलट गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

⚠️ दूसरा हादसा: रिंग रोड पर ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

सोमवार सुबह रिंग रोड पर काशीराम नगर के सामने एक तेलंगाना पासिंग ट्रक ने टाटीबंध से तेलीबांधा की ओर जाते समय एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और व्यक्ति उसके नीचे फंस गया।
मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। यातायात पुलिस ने ट्रक जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !