कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट का किया स्वागत
उत्तम साहू
धमतरी। कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी नेता विकल गुप्ता ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का स्वागत करते हुए इसे जनहितकारी और विकासोन्मुखी बताया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं और इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
विकल गुप्ता ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस बजट से प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचेगी तथा युवाओं, किसानों और महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। धार्मिक स्थलों के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए किए गए प्रावधानों से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
अंत में उन्होंने राज्य सरकार को इस दूरदर्शी एवं लोक कल्याणकारी बजट के लिए बधाई दी।

