धमतरी में कलेक्टर जनदर्शन अब सोमवार नहीं, मंगलवार को होगा
3 मार्च 2026 से लागू होगा नया समय, बुधवार को भी मिल सकेंगे कलेक्टर
उत्तम साहू
धमतरी, 25 फरवरी 2026। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) धमतरी में आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम अब सोमवार के स्थान पर मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। यह नई व्यवस्था आगामी 3 मार्च 2026 से लागू होगी।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, अब प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर में जनदर्शन आयोजित होगा। इसके साथ ही आम नागरिक बुधवार को भी इसी समय कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।
निर्धारित दिवस मंगलवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनेंगे और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जनदर्शन हेल्प डेस्क पूर्ववत कार्यरत रहेगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब सोमवार को जनदर्शन आयोजित नहीं किया जाएगा। इसके स्थान पर नियमित रूप से मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

