बेसहारों के लिए सहारा बने समाजसेवी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग को भेजा आश्रम

0

 

बेसहारों के लिए सहारा बने समाजसेवी, मानसिक रूप से अस्वस्थ बुजुर्ग को भेजा आश्रम


उत्तम साहू 

नगरी। क्षेत्र में कई दिनों से घूम रहे एक मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं बेसहारा बुजुर्ग को आखिरकार समाजसेवियों ने सहारा देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। लगभग 65 वर्षीय यह बुजुर्ग नगरी में इधर-उधर भटकते हुए देखा जा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई थी।

रविवार को जैसे ही समाजसेवियों को बुजुर्ग के बारे में जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल मानवीय पहल करते हुए उसे अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद अपना घर आश्रम के अध्यक्ष सुल्तानिया जी, समाजसेवी श्री सन्नी छाजेड, तीर्थराज साहू, सत्यम भट एवं खेमराज साहू के सहयोग से बुजुर्ग को अपना घर आश्रम, रायपुर भेजा गया, जहां उसकी उचित देखरेख और उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

समाजसेवियों ने बताया कि बेसहारा, मानसिक रूप से अस्वस्थ और घुमंतु व्यक्तियों की मदद करना उनका निरंतर प्रयास है। ऐसे जरूरतमंद लोगों को आश्रय, इलाज और भरण-पोषण की सुविधा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसी उद्देश्य से वे लगातार कार्य कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों की इस संवेदनशील पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की मानवीय मदद से न केवल जरूरतमंदों को सहारा मिलता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !