नहर किनारे सड़ी अवस्था में युवती का शव बरामद, 30 जनवरी से थी लापता — इलाके में सनसनी

0

 

नहर किनारे सड़ी अवस्था में युवती का शव बरामद, 30 जनवरी से थी लापता — इलाके में सनसनी



गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे नहर के पास झाड़ियों में एक युवती का सड़ी-गली हालत में शव मिला। तेज दुर्गंध महसूस होने पर ग्रामीणों ने आसपास खोजबीन की, तब शव दिखाई दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की पहचान रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र निवासी चंचल साहू के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवती 30 जनवरी से घर से लापता थी और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज करा दी थी।

शव की हालत अत्यधिक खराब होने के कारण मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है। पुलिस फिलहाल हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ और मृतका के कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होने की बात कही है। घटना के बाद इलाके में भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !