महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में होगा महारुद्राभिषेक, भक्ति में डूबेगा नगरी क्षेत्र

0

 

महाशिवरात्रि पर कर्णेश्वर धाम में होगा महारुद्राभिषेक, भक्ति में डूबेगा नगरी सिहावा क्षेत्र


उत्तम साहू 

नगरी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक कर्णेश्वर धाम में भव्य धार्मिक आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि राजा कर्णराज द्वारा 11वीं शताब्दी में निर्मित यह धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रातःकाल से ही भगवान कर्णेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं अभिषेक शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सायंकालीन बेला में ट्रस्ट द्वारा महारुद्राभिषेक, महाआरती तथा प्रसादी भंडारा का आयोजन किया जाएगा। दिन में साकरा की मानस मंडली द्वारा शिव महिमा का भावपूर्ण गुणगान एवं भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों में ट्रस्ट संरक्षक कैलाश पवार, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, रवि दुबे, सचिव भरत निर्मलकर, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह-सचिव राम भरोसा साहू सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी और सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल होने की अपील की गई है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !