रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड पर चाकू लहराने वाला जिला बदर आरोपी गिरफ्तार

0

 रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड पर चाकू लहराने वाला जिला बदर आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 26 फरवरी 2026। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड पर हाथ में धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली की पेट्रोलिंग टीम को शिवाजी चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि तालाबपार स्थित रत्नाबांधा शराब भट्ठी रोड पर एक युवक चाकू लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।


मौके पर एक व्यक्ति स्टील का धारदार चाकू लहराते हुए लोगों को आतंकित करता मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने और छिपने का प्रयास करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दुमेन्द्र लहरे उर्फ छोटू (25 वर्ष), निवासी चापड़ा गली हटकेशर, थाना सिटी कोतवाली, जिला धमतरी बताया। जांच में सामने आया कि वह पूर्व से जिला बदर आदेश के अधीन है और जिला धमतरी में प्रवेश की कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जब्त किया है। उसके खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 बीएनएस, 25 व 27 आर्म्स एक्ट तथा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14, 15 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में गुंडा-बदमाशों, निगरानीशुदा एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !