परिक्षेत्रीय साहू समाज सांकरा द्वारा प्रेरणादायी मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन

0

 

परिक्षेत्रीय साहू समाज सांकरा द्वारा प्रेरणादायी मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन



उत्तम साहू 

नगरी। तहसील साहू समाज नगरी के संरक्षण में परिक्षेत्रीय साहू समाज सांकरा द्वारा समाज को जागरूक और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मोटिवेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। परिक्षेत्र को पांच अलग-अलग जोन में विभाजित कर विभिन्न तिथियों में यह कार्यशालाएं आयोजित की गईं।

कार्यशालाओं में समाजसेवी पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने नैतिक शिक्षा, सामाजिक-धार्मिक मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को आज के दैनिक परिवेश में नशा-पान जैसी बुराइयों से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने अनुशासित जीवन, शिक्षा और संस्कारों के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम के दौरान समाज की बेटी, सांकरा कोड़मुड पारा निवासी सुमन साहू के असम राइफल्स में चयन होने पर परिक्षेत्रीय साहू समाज द्वारा उनका सामाजिक अभिनंदन किया गया। उपस्थितजनों ने इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समापन अवसर पर तहसील अध्यक्ष कंवल राम साहू, संरक्षक पुनीत राम साहू, सचिव पदुम साहू, अंकेक्षक हृदय साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष जीवन साहू, संरक्षक जनमेजय साहू सहित बलदेव साहू, उपाध्यक्ष फुलचंद साहू, सचिव ओमप्रकाश साहू, लखन साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ता गण रवि सोन, दुर्गेश, नंदनी साहू, श्रीमती शशिकला साहू ने अपने विचार रखे।

इसके साथ ही ग्रामीण अध्यक्ष झाडू राम साहू, पवन साहू, सहानु राम साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमलता साहू, मीरा साहू, शकुन साहू, इंदुमति साहू, हेमलाल साहू, बृजभूषण साहू, शेखर साहू सहित परिक्षेत्रीय साहू समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह प्रेरणादायी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !