सुखराम नागे कालेज नगरी में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साह के साथ संपन्न

0

 

सुखराम नागे कालेज नगरी में वार्षिक स्नेह सम्मेलन उत्साह के साथ संपन्न

 प्रतिभाओं का भव्य सम्मान,अरुण सार्वा ने बांटा सफलता का मंत्र, 


उत्तम साहू 

नगरी। अरुण सार्वा जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में आयोजित वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

अपने संबोधन में अरुण सार्वा ने कहा कि बच्चों का भविष्य इसी स्तर से दिशा पाता है, इसलिए पढ़ाई केवल परीक्षा के लिए नहीं, बल्कि अपने हुनर को पहचानकर उसे निखारने के लिए करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य तय कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।



समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयार कलाकृतियां, विज्ञान मॉडल और रंगोली आकर्षण का केंद्र रहीं। अतिथियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, जनपद पंचायत नगरी अध्यक्ष महेश गोटा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, प्राचार्य डॉ. मनदीप खालसा सहित जनप्रतिनिधि, प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !