महाशिवरात्रि पर मटियाबाहरा में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का भव्य आयोजन, बाल मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

0


महाशिवरात्रि पर मटियाबाहरा में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज का भव्य आयोजन, बाल मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां



उत्तम साहू 

नगरी/भैंसामुड़ा। आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज उपक्षेत्र भैंसामुड़ा के ग्राम मटियाबाहरा में महाशिवरात्रि का महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आदिदेव बूढ़ादेव जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई।

कार्यक्रम के तहत उपक्षेत्र भैंसामुड़ा के विभिन्न गांवों से आए बच्चों एवं ग्रामीणों द्वारा बाल मेला आयोजित किया गया। साथ ही विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने आकर्षक और मनमोहक प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा की सरपंच श्रीमती मुकेश्वरी ध्रुव रहीं, जबकि अध्यक्षता श्री रामजी मरकाम ने की। विशेष अतिथियों के रूप में सुरेंद्र सोरी, राम कुमार ध्रुव, कांता कुंजाम, गितेश ध्रुव, इकलेश मंडावी एवं लखन लाल मंडावी उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन में भाईचारे, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में सामान्य प्रभाग, महिला प्रभाग, युवा प्रभाग तथा समस्त ग्रामीण सगा समाज का विशेष सहयोग रहा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !