कार में मिला SDO का शव, स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा बनी सनसनी की वजह

0

 

कार में मिला SDO का शव, स्टेडियम के पास खड़ी ब्रेज़ा बनी सनसनी की वजह




जगदलपुर। शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास खड़ी एक ब्रेज़ा कार से युवक का शव मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह लोगों की नजर कार में पड़े युवक पर पड़ी तो तुरंत बोधघाट थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान वृंदावन कॉलोनी निवासी शोभा राम देहारी के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन के नियानार कार्यालय में एसडीओ पद पर पदस्थ थे।

मौके पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक को बीती रात शराब के नशे में फोन पर किसी से तेज आवाज में बात करते हुए देखा गया था।

प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की आशंका

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत का कारण हृदयाघात माना जा रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !