मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: घबराएं नहीं, आत्मविश्वास से दें परीक्षा

0

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विद्यार्थियों को संदेश: घबराएं नहीं, आत्मविश्वास से दें परीक्षा



रायपुरबोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रदेश के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आत्मीय संदेश जारी कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि परीक्षा डरने का नहीं, अपनी मेहनत पर भरोसा करने का समय है। उन्होंने भरोसा जताया कि छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।


मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि परीक्षा जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है। इस दौरान उत्साह के साथ थोड़ा तनाव होना स्वाभाविक है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि विद्यार्थियों के साथ उनका परिवार, शिक्षक और पूरा प्रदेश खड़ा है।


उन्होंने बच्चों को समझाया कि डर कमजोरी नहीं बल्कि जिम्मेदारी का संकेत है। यदि मन में घबराहट है तो इसका अर्थ है कि आप अपने भविष्य को लेकर गंभीर हैं। ऐसे में इस भावना को आत्मविश्वास में बदलकर आगे बढ़ना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सलाह दी कि नियमित पढ़ाई करें, कठिन विषयों की पुनरावृत्ति पर ध्यान दें और समय का संतुलित उपयोग करें। साथ ही पर्याप्त नींद लेने, पौष्टिक भोजन करने और मोबाइल से दूरी बनाकर लक्ष्य पर फोकस रखने की बात भी कही।


अंत में उन्होंने स्नेहिल शब्दों में कहा — “ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों… आपकी मेहनत जरूर रंग लाएगी।”


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !