आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 20 मार्च तक

0

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 20 मार्च तक


उत्तम साहू 

धमतरी, 05 मार्च 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद के तहत नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक-15, वंदेमातरम् वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-16 में कार्यकर्ता और मरौद सेक्टर के ग्राम पंचायत भाठागांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक-01 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए ई-भर्ती पोर्टल URL:-https://aww.e-bharti.in/ के जरिए आगामी 20 मार्च तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद ने बताया कि संबंधित वार्ड अथवा ग्राम की निवासी महिला इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकतीं हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित ग्राम पंचायत अथवा परियोजना कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !