साहू समाज पांघर क्रमांक 25 डीहीपारा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न

0

 

साहू समाज पांघर क्रमांक 25 डीहीपारा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी। डीहीपारा नगरी स्थित साहू समाज पांघर क्रमांक 25 द्वारा वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद श्री राजा पवार (वार्ड क्रमांक 01) रहे, जबकि अध्यक्षता पांघर प्रमुख धनेंद्र कुमार साहू ने की। विशिष्ट अतिथियों में संरक्षक कौशल प्रसाद साहू, नंदकुमार साहू, तोरण लाल साहू, किशोर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

समारोह का शुभारंभ कर्मा माता के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज प्रमुख धनेंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में समाजजनों से माता कर्मा के आदर्शों पर चलने और समाज को संगठित बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान साहू समाज की ओर से पार्षद श्री राजा पवार का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही समाज के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने हेतु मांग पत्र भी सौंपा गया, जिस पर पार्षद ने पार्षद निधि से सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने साहू समाज को संगठित एवं जागरूक समाज बताते हुए सराहना भी की।

अंत में मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में शिव कुमार साहू, उत्तम साहू, परमेश्वर साहू, दीपक साहू, डीकेश साहू, सालिक राम साहू, रोशन साहू सहित अनेक समाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन केपी साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन धनेंद्र कुमार साहू ने किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !