नगरी में विकास को रफ्तार: 31 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन

0


नगरी में विकास को रफ्तार: 31 लाख से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन

वार्ड 8 में गौरव पथ और सामुदायिक भवन, वार्ड 5 में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य शुरू



उत्तम साहू 

नगरी। नगर पंचायत नगरी में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में विभिन्न वार्डों में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई। कुल मिलाकर 31 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के तहत वार्ड क्रमांक 8 में लंबे समय से अधूरे पड़े गौरव पथ निर्माण कार्य को पूरा कराने के लिए 14 लाख 50 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन किया गया। इसके साथ ही वार्ड की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए लगभग 6 लाख 66 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 5 में 10 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों के लिए भी विधिवत भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष, नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा, लोक निर्माण विभाग सभापति अश्वनी निषाद, वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद जयंती टुकेश्वरी साहू, वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद विनीता कोठारी सहित अलका साव, नरेश पटेल, यशकरण पटेल, मिकी गुप्ता, भानेंद्र ठाकुर, मोहन नाहटा, पेमेन स्वर्णबेर, ललित साहू, रेखु साहू, संकेत चौहान और मुख्य नगर पालिका अधिकारी यशवंत वर्मा समेत अन्य पार्षद एवं नागरिक गण मौजूद रहे।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि नगरवासियों के आशीर्वाद और सहयोग से नगरी में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !