अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 बैल जब्त—3 आरोपी गिरफ्तार

0

 

अवैध पशु परिवहन पर अर्जुनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 बैल जब्त—3 आरोपी गिरफ्तार



उत्तम साहू 

धमतरी, 18 मार्च 2026। जिले में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थाना अर्जुनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 4 बैलों को मुक्त कराया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सेलिया फार्म कोलियारी के पास कुछ लोग पशुओं को बिना चारा-पानी के रस्सियों में बांधकर अमानवीय तरीके से परिवहन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से 4 बैल, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है, को सुरक्षित जब्त किया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने इस मामले में भीखम यादव (45 वर्ष) निवासी दर्री थाना पुरूर, जिला बालोद, थान सिंह (51 वर्ष) निवासी डाढ़री थाना पुरूर, जिला बालोद तथा डम्मन साहू (52 वर्ष) निवासी कलारतराई थाना अर्जुनी, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज: आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 30/26 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04, 06, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील: धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता या अवैध परिवहन की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध पशु परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !