धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2.75 लाख की संपत्ति जब्त
उत्तम साहू
धमतरी, 27 मार्च 2026। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत कुल 2.75 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पोटियाडीह स्थित पानी टंकी के पास कुछ लोग अवैध रूप से “काट-पत्ती” जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश दी। इस दौरान पांच व्यक्तियों को रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
जब्त सामग्री में 05 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 70,000 रुपये) 02 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1,75,000 रुपये) नगद 30,200 रुपये 52 पत्ती ताश की गड्डी,कुल मिलाकर 2,75,200 रुपये की सामग्री जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपीयों में
अश्वन कुमार (जिला दुर्ग),
युवराज कुमार (जिला बालोद),
परमानंद कोसरे (भखारा),
महेन्द्र कुमारें महिपाल (जिला बालोद),
शुभम चन्द्राकर (जिला दुर्ग)।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 48/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

