ग्राम मोदे में 58 वर्षीय महिला ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत

0

 

ग्राम मोदे में 58 वर्षीय महिला ने किया जहर सेवन, इलाज के दौरान मौत



उत्तम साहू 

नगरी। होली के त्योहार के बीच नगरी विकासखंड के ग्राम मोदे से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। गांव की 58 वर्षीय महिला वेद बाई कश्यप ने कथित रूप से जहर सेवन कर लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल नगरी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद बाई कश्यप पिछले लगभग दो वर्षों से कुष्ठ रोग से पीड़ित थीं और लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण वह मानसिक रूप से भी काफी व्यथित रहती थीं। घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

सूचना मिलते ही नगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।

त्योहार के माहौल के बीच हुई इस घटना से ग्राम मोदे में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ कर घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !