कलयुगी पिता बना कातिल: 5 साल के मासूम को नहर में डुबोकर मार डाला, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम

0


कलयुगी पिता बना कातिल: 5 साल के मासूम को नहर में डुबोकर मार डाला, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम



उत्तम साहू 

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपने ही 5 साल के मासूम बेटे को नहर में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के मुताबिक पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैसो निवासी रेशम लाल यादव ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने मासूम बेटे आयुष यादव की निर्ममता से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके चली गई थी, जबकि बेटा पिता के साथ ही रह रहा था।

परिजनों के मुताबिक आरोपी अक्सर पत्नी को फोन कर बेटे को मारने और खुद भी आत्महत्या करने की धमकी देता था। इसी बीच 13 मार्च की शाम वह बेटे को अपने साथ लेकर घर से निकला। देर रात करीब 1 बजे वह ग्राम भिलौनी के आवास पारा स्थित नहर पहुंचा और मासूम को पानी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी।

हैरानी की बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी खुद ही पत्नी के मायके पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पामगढ़ थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि पारिवारिक विवाद और गुस्से की आग में आखिर मासूम बच्चों की जान क्यों चली जाती है। 😔

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !