सूनसान सड़क पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले ‘छल्ला’ गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार

0

 

सूनसान सड़क पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले  ‘छल्ला’ गैंग के 6 आरोपी गिरफ्तार




कवर्धा। कुकदुर थाना क्षेत्र में अंधेरे और सुनसान रास्तों पर दहशत का पर्याय बने ‘छल्ला’ गैंग का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। महीनों से राहगीरों और व्यापारियों को निशाना बना रहे इस गिरोह के छह सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से नगदी रकम, वारदात में उपयोग किए जाने वाले औजार और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बताया जा रहा है कि गिरोह ने खुद को ‘छल्ला’ नाम दिया था और सुनसान रास्तों पर लोगों को रोककर लूटपाट को अंजाम देता था। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देना इनका आम तरीका था। कुछ मामलों में पीड़ितों को गंभीर चोटें भी पहुंचाई गईं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी। सटीक सूचना के आधार पर दबिश दी गई और सभी आरोपियों को एक साथ पकड़ लिया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह छ्वाई ने बताया कि कुकदुर बैगा बाहुल्य क्षेत्र है, जहां इस गिरोह ने भय का माहौल बना रखा था। बाहरी व्यापारियों और राहगीरों को विशेष रूप से निशाना बनाया जाता था। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !