धमतरी पुलिस अधीक्षक ने होली (धुलेंडी) पर्व पर की जिलेवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0

 

धमतरी पुलिस अधीक्षक ने होली (धुलेंडी) पर्व पर की जिलेवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं


उत्तम साहू 

धमतरी – होली (धुलेंडी) के पावन एवं रंगों से सराबोर इस आनंदमय अवसर पर सूरज सिंह परिहार, पुलिस अधीक्षक धमतरी, ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि होली का यह पर्व प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। सभी नागरिक इस त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ मनाएं, परंतु शांति एवं कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से विशेष रूप से अपील की है कि नशे से दूर रहें, सुरक्षित तरीके से होली खेलें तथा यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सभी नागरिक निर्भय होकर त्योहार का आनंद ले सकें।

आप सभी को होली (धुलेंडी) की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !