दिवंगत शिक्षक नरेंद्र सोनसाठ के परिवार को शिक्षक फेडरेशन ने दी 76 हजार की संवेदना राशि
उत्तम साहू
नगरी। सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक शाखा नगरी के पदाधिकारियों एवं साथियों ने दिवंगत प्रधान पाठक स्व. नरेंद्र सोनसाठ के निवास पहुंचकर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संगठन की ओर से परिवार को 76,000 की संवेदना पुष्प राशि प्रदान की गई।
प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र वर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गजानंद सोन, सचिव गोविंद निषाद तथा अंकेक्षक अनिल साहू ने बताया कि संगठन द्वारा पिछले कई वर्षों से दिवंगत शिक्षक साथियों के परिवारों तक पहुंचकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। इसी कड़ी में पदाधिकारी ग्राम कूपपारा, सांकरा स्थित स्वर्गीय नरेंद्र सोनसाठ के निवास पहुंचे, जहां उनके तैल चित्र पर पूजन व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इसके बाद संगठन की ओर से उनकी धर्मपत्नी भागबती साहू, बेटियां नमिता साहू व माया साहू तथा साले संतोष साहू को साल-श्रीफल भेंट करते हुए ₹76,000 का चेक प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष ममता प्रजापति, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष शशिकला बैरागी, प्रवक्ता सुश्री चन्द्रकला नवरंगे, कोषाध्यक्ष चंपेश्वर साहू, उपाध्यक्ष भरत ठगेल, कार्यकारिणी सदस्य बसंत साहू, सुजीत देवांगन और हरीश निर्मलकर सहित अन्य सदस्यों ने भी परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि संगठन से जुड़े किसी भी शिक्षक के परिवार को हर संभव सामाजिक एवं आर्थिक सहयोग देने के लिए फेडरेशन हमेशा तैयार रहता है और “जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी” सहयोग की भावना के साथ कार्य करता रहेगा।
इस दौरान बिंदिया साहू, राजाराम पुजारी, रोहित साहू, गजराज ओटी सहित उपस्थित सहायक शिक्षक व शिक्षकों ने भी बारी-बारी से परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। संगठन की ओर से परिवार को अनुकंपा नियुक्ति, अवकाश नकदीकरण और समूह बीमा राशि दिलाने में भी पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।
भागबती साहू ने संगठन के इस सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। वहीं संवेदना राशि एकत्रित करने में संकुल अध्यक्षों खेमराज साहू, राजकुमार मरकाम, कुमारी साहू, थानेश्वर गौर, मेहत्तर महिपाल, आसूलाल कश्यप, कृष्ण कुमार मंडावी, संजय सोनवानी, हुलाश सूर्याकर, खिलावन साहू, दुष्यंत साहू, चन्द्रहास सिन्हा, नरेंद्र साहू सहित अन्य साथियों का विशेष सहयोग रहा।
अंत में ब्लॉक अध्यक्ष ममता प्रजापति ने कार्यक्रम को सफल बनाने तथा सहयोग राशि प्रदान करने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

