होली का रंग बना विवाद की वजह, साली को रंग लगाने से रोका तो जीजा ने पत्नी से की मारपीट

0

 होली का रंग बना विवाद की वजह, साली को रंग लगाने से रोका तो जीजा ने पत्नी से की मारपीट



बिलासपुर। होली का त्योहार जहां खुशियों और रंगों का प्रतीक माना जाता है, वहीं बिलासपुर में यह पर्व एक परिवार के लिए विवाद का कारण बन गया। साली को रंग लगाने से मना करने की बात से नाराज एक व्यक्ति ने घर लौटकर अपनी ही पत्नी से मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के मंगला क्षेत्र स्थित महर्षि स्कूल के पास रहने वाली एक महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसे छोड़कर उसकी छोटी बहन से शादी करने की बात करता है और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता है।


पीड़िता के मुताबिक, होली के दिन आरोपी अपनी साली को रंग लगाने के लिए उसलापुर स्थित ससुराल पहुंच गया। साली ने रंग लगवाने से साफ इनकार कर दिया और घर के अन्य सदस्यों ने भी उसे ऐसा करने से रोक दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने वहां हंगामा करते हुए घर का सामान फेंक दिया और वापस लौट आया।


घर पहुंचने के बाद उसने ससुराल में अपमान होने की बात कहते हुए अपनी पत्नी से झगड़ा शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की। महिला ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन अगले दिन फिर विवाद होने पर आरोपी ने दोबारा मारपीट करते हुए उसे घर से निकालने की कोशिश की।


घटना से परेशान महिला ने आखिरकार सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !