शिव सरोवर में उमड़ा मातृशक्ति का उत्साह, महिला दिवस पर ‘वंदे मातरम स्वर्णिम भारत’ थीम पर भव्य आयोजन

0


शिव सरोवर में उमड़ा मातृशक्ति का उत्साह, महिला दिवस पर ‘वंदे मातरम स्वर्णिम भारत’ थीम पर भव्य आयोजन

देशभक्ति गीत, नृत्य नाटिका और फूलों की होली से गूंजा शिव सरोवर परिसर, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान


                    उत्तम साहू 8 मार्च 2026

धमतरीप्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिव सरोवर, वंदना विहार कॉलोनी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आध्यात्मिकता, देशभक्ति और उमंग-उल्लास के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन “वंदे मातरम स्वर्णिम भारत” थीम पर किया गया, जो वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में आयोजित किए जा रहे समारोहों का हिस्सा है।

कार्यक्रम की शुरुआत परमपिता परमात्मा की स्मृति के साथ की गई। ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अतिथियों का तिलक, बैच, पुष्प एवं आध्यात्मिक पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इसके बाद विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से महिला दिवस के इस पावन आयोजन का औपचारिक शुभारंभ हुआ।



कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती रंजना दीपेंद्र साहू, जिला अध्यक्ष कांग्रेस श्रीमती तारिणी चंद्राकर, नगर पालिक निगम धमतरी की आयुक्त श्रीमती प्रिया अनुराग गोयल, सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन इनरव्हील क्लब श्रीमती जागृति दोशी, समाजसेविका श्रीमती प्रभा रावत, महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हिशीकर, शहर क्षमता मंच की अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा कश्यप, लेडिस क्लब की अध्यक्ष श्रीमती काजल सिन्हा, डीएसपी श्रीमती मोनिका मरावी और डीएसपी श्रीमती मीना साहू सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

समाज की विभिन्न महिला प्रतिनिधियों ने किया दीप प्रज्वलन



इस अवसर पर नगर के विभिन्न समाजों और संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया। इनमें संगीता गोलछा (जैन महिला मंडल), संतोष मिनी (नवकार महिला मंडल), अंकिता मिश्रा व प्रभा मिश्रा (ब्राह्मण महिला मंडल), सूर्य प्रभा चेटियार, अनीता खरिया (गहोई वैश्य महिला मंडल), श्यामा पटेल (पटेल समाज), पद्मिनी चंद्राकर (सर्व समाज), ईश्वरी पटवा (पटवा समाज), डाली सोनी (सोनी समाज), प्रगति गोस्वामी (कसौधन वैश्य गुप्ता महिला मंडल), चंद्रभागा साहू, त्रिवेणी साहू (साहू समाज), अनीता यादव व रितिका यादव (यादव समाज), कनक शाह (गुजराती महिला मंडल), राधिका गांधी (महेश्वरी महिला मंडल), उषा कौशिक (सेन समाज), संगीता निषाद (निषाद समाज), प्राप्ति वासानी (रेड क्रॉस सोसाइटी), प्रिया पंजवानी (सिंधी महिला मंडल), स्वाति बल्लाल (महाराष्ट्र महिला मंडल), नीता रनसिंह (मराठा महिला मंडल) तथा प्रभा श्रीवास्तव (कायस्थ महिला मंडल) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

उत्कृष्ट सेवा देने वाली महिलाओं का सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नगर की उन महिलाओं का सम्मान रहा, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में समर्पण, निष्ठा और सेवा भाव के साथ उल्लेखनीय कार्य किया है। सम्मानित महिलाओं में गोपी काररा, सुशीला तिवारी, डॉ. आराधना गुप्ता, डॉ. रूपिका अग्रवाल, मीना बैगा, नीरू नंदा, शशि त्यागी, बबीता कश्यप, यशोदा सोनकर, ममता खालसा और नम्रता पाठक शामिल रहीं। इन महिलाओं के योगदान का उल्लेख होते ही पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

अतिथियों ने नारी शक्ति के महत्व पर रखे विचार

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए नारी के प्राचीन काल से लेकर वर्तमान तक के गौरवशाली योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में नारी सशक्तिकरण, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, अनुशासन और स्वच्छता जैसे मूल्यों को अपनाकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। अतिथियों ने महिलाओं से मानवता की सेवा में आगे आने का आह्वान भी किया।

आध्यात्मिकता से ही बनेगा मूल्ययुक्त समाज – बीके सरिता

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धमतरी की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता परिवार, समाज और विश्व की धुरी होती है। आज बच्चों को उच्च शिक्षा तो मिल रही है, लेकिन श्रेष्ठ संस्कारों के अभाव में समाज में अपराध और व्यसन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि माताओं को पश्चिमी सभ्यता के अंधानुकरण से बचते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को अपनाना चाहिए तथा बच्चों को भी इसी दिशा में प्रेरित करना चाहिए। इससे ही मूल्ययुक्त समाज और सच्चे रामराज्य की स्थापना संभव है। उन्होंने सभी को राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति भी कराई।

देशभक्ति नृत्य और फूलों की होली ने बांधा समां

कार्यक्रम का संचालन कामिनी कौशिक और सुषमा नंदा ने किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में “हम बदल देंगे” थीम पर देशभक्ति नृत्य, “वंदे मातरम स्वर्णिम भारत” पर आधारित नृत्य नाटिका तथा राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली ने वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। वहीं ममता खालसा द्वारा प्रस्तुत गीत “नारी तू कोमल है, कमजोर नहीं” ने सभी को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में नगर के विभिन्न समाजों, संस्थाओं और समितियों से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने इस भव्य आयोजन की सराहना की। अंत में ब्रह्माकुमारी प्राजक्ता बहन ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !