मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को धमतरी पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल, सेंद्री मानसिक चिकित्सालय में कराया भर्ती

0


मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को धमतरी पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल, सेंद्री मानसिक चिकित्सालय में कराया भर्ती

अर्जुनी पुलिस की संवेदनशील पहल, न्यायालय के आदेश के बाद बिलासपुर भेजी गई महिला


उत्तम साहू 

धमतरीथाना अर्जुनी क्षेत्र में भटकती मिली एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को धमतरी पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सुरक्षित उपचार के लिए राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंद्री, बिलासपुर भेजा है।

जानकारी के अनुसार 12 मार्च 2026 को शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच ग्राम मुजगहन के पास एक अज्ञात महिला भटकती हुई मिली। पूछताछ में महिला ने अपना नाम कुमारी बाई सतनामी, पिता सुगम सतनामी, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी पिथौरा जिला महासमुंद बताया।



महिला की स्थिति को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस ने मानवीय पहल करते हुए उसे सुरक्षार्थ सखी सेंटर धमतरी के सुपुर्द किया, ताकि उसे सुरक्षित आश्रय मिल सके।

इसके बाद 13 मार्च को महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल धमतरी ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जांच के दौरान चिकित्सकों ने महिला के लिए उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता बताई।

इस पर अर्जुनी पुलिस ने माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धमतरी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर महिला को बेहतर इलाज के लिए राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंद्री, जिला बिलासपुर भेजने की अनुमति मांगी।

न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने महिला को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ सेंद्री स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

धमतरी पुलिस द्वारा इस तरह की मानवीय कार्यवाही करते हुए असहाय और जरूरतमंद लोगों की सुरक्षा व उपचार सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !