नगरी में पेंशनर्स समाज ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, अतिथियों का किया सम्मान
उत्तम साहू
नगरी-सिहावा, 8 मार्च 2026। पेंशनर्स समाज तहसील शाखा नगरी द्वारा जोन स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के योगदान और समाज में उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव रहीं, जबकि अध्यक्षता पेंशनर्स समाज की श्रीमती इंद्राणी मिश्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.एल. देव, ए.एल. बनपेला तथा नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद इंद्राणी मिश्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने महिला दिवस की महत्ता बताते हुए कहा कि महिलाएं आज राष्ट्र, प्रदेश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से नई पहचान बना रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन अलका गजपाल ने किया। उन्होंने महिलाओं को प्रथम पूज्य बताते हुए समाज में उनकी महिमा का उल्लेख किया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप हैं और आज वे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर देश के विकास में अहम योगदान दे रही हैं।
कार्यक्रम में पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष आर.एल. देव, संरक्षक ए.एल. बनपेला, सचिव पी.आर. चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष जी.एस. वर्मा, डी.एस. ध्रुव, सुश्री शकुन कश्यप, एल.एस. गजपाल, अलका गजपाल, योगेंद्र गौर, जे.के. साहू, शारदा प्रसाद ग्वाले, नरेश ध्रुव, यशवंत नाग, एस.के. नाग, मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन नगरी जोन प्रभारी एल.एस. गजपाल तथा पेंशनर्स समाज के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर रंग पंचमी के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिथियों को होली हार, शाल, श्रीफल, गमछा और पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया।


