ग्राम पंचायत सांकरा में दिव्यांग हितग्राही को ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया
उत्तम साहू
नगरी- ग्राम पंचायत सांकरा के वार्ड क्रमांक 07 निवासी बिसनाथ साहू (पिता – अघन साहू) को आज ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। यह ट्राईसाइकिल अरुण सार्वा (जिला पंचायत अध्यक्ष) एवं नागेंद्र बोरझा (सरपंच) के करकमलों द्वारा सौंपा गया।
ट्राईसाइकिल मिलने से बिसनाथ साहू की दैनिक आवाजाही में काफी सुविधा होगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
कार्यक्रम में उपसरपंच हरीश साहू, वार्ड पंच मनोज पटेल, लव कुमार साहू, ग्राम व्यवस्था समिति अध्यक्ष गिरवर भंडारी, पवन साहू, छगन साहू, सहनु राम साहू, साधु राम साहू सहित समस्त वार्ड पंच एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि वे दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और भविष्य में भी इस प्रकार की जनसेवा निरंतर जारी रहेगी। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

