राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में सिहावा विधानसभा की दमदार उपस्थिति

0

 

राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में सिहावा विधानसभा की दमदार उपस्थिति



उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी। राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में सिहावा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भव्य भागीदारी कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। राजधानी दिल्ली में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजा देवांगन के नेतृत्व में सिहावा विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव अपने साथियों सहित शामिल हुए।

उनके साथ एनएसयूआई सोशल मीडिया जिला चेयरमैन विवेक बैनर्जी भी मौजूद रहे। समारोह में देशभर से पहुंचे छात्र नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

शपथ ग्रहण समारोह ने युवा नेतृत्व को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की। सिहावा विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, छात्र-युवा हितों की रक्षा तथा शिक्षा, रोजगार और अधिकारों के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करने का संकल्प दोहराया।

जिला अध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि विनोद जाखड़ के नेतृत्व में एनएसयूआई नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और संगठन छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएगा। वहीं विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव ने इसे छात्र आंदोलन के लिए नए अध्याय की शुरुआत बताते हुए कहा कि सिहावा विधानसभा की टीम सदैव अग्रणी भूमिका निभाएगी।

सोशल मीडिया जिला चेयरमैन विवेक बैनर्जी ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की विचारधारा और गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा तथा युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर सिहावा विधानसभा इकाई ने छात्र हितों को सशक्त करने और छत्तीसगढ़ के ग्रामीण युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। समारोह में विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी, प्रदेश प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !