कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू

0

 

कुएं में गिरा भालू, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू



बालोद। दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जबकोहड़ा में शनिवार को एक भालू खुले कुएं में गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर भालू को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, डौंडी विकासखंड के जबकोहड़ा गांव स्थित एक खुले कुएं में अचानक भालू गिर गया। कुएं में भालू को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बालोद वनमंडलाधिकारी के निर्देश पर उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा, रेंजर दल्लीराजहरा एवं उड़नदस्ता टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने कुएं में लकड़ी की सीढ़ी डालकर भालू को बाहर निकलने का रास्ता दिया।

कुछ देर प्रयास के बाद भालू सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर निकल आया और सुरक्षित जंगल की ओर चला गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से भालू का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया तथा उसे कोई चोट नहीं आई।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !