प्रतिभावान बहनों का सम्मान, साहू समाज और कर्मा सेना ने दी शुभकामनाएं
उत्तम साहू
नगरी। समीपस्थ ग्राम छिपली (नगरी) की दो प्रतिभावान छात्राओं कुमारी दिव्या भारती साहू एवं कुमारी रेणुका साहू को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों पर साहू समाज एवं कर्मा सेना नगरी द्वारा सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
जानकारी के अनुसार, महेश साहू एवं श्रीमती मधु साहू की सुपुत्री दोनों सगी बहनों ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय नगरी की छात्रा दिव्या भारती साहू एवं रेणुका साहू ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में क्रमशः आठवां और नौवां स्थान प्राप्त कर परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उपलब्धि की जानकारी मिलते ही साहू समाज के पदाधिकारी एवं कर्मा सेना नगरी के सदस्य छात्राओं के गृह ग्राम छिपली पहुंचे और उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों ने बेटियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उल्लेखनीय है कि महेश साहू एवं मधु साहू की चारों बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और लगातार परिवार व समाज का गौरव बढ़ा रही हैं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत नगरी के उपाध्यक्ष हृदय साहू, परिक्षेत्रीय अध्यक्ष टिकेश साहू, संचालक मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, जिला उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) दुर्गेश साहू, ग्रामीण अध्यक्ष महेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष अजय साहू, पूर्व संचालक मंडल अध्यक्ष पेमन स्वर्णबेर, डिगेश साहू, कुलेश साहू, रूप नारायण साहू, शिक्षक साथी तोमल साहू, कैलाश साहू, पवन साहू, देवेंद्र साहू सहित बड़ी बहन श्रीमती रेशमी साहू, ललिता साहू एवं अन्य समाजजन उपस्थित रहे।