नगरी..एक ही पेड़ पर लटका मिला युवक-युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
उत्तम साहू
नगरी 1 अप्रैल 2026 छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक हृदयविदारक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक और युवती का शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
घटना का विवरण
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महुआ बाहरा, पोड़ीडीही क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि नहर किनारे खेत की तरफ स्थित एक आम के पेड़ पर दोनों के शव फांसी पर लटकते पाए गए।
जांच जारी
दोनों ने सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, या फिर यह मामला कुछ और है? इस बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान और इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

