कुरूद और मगरलोड में अवैध शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

0

 

कुरूद और मगरलोड में अवैध शराब पर कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस की लगातार कार्रवाई, 5,380 रुपये की मशरूका जब्त


उत्तम साहू 

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 मार्च 2026 को थाना कुरूद एवं थाना मगरलोड क्षेत्र में दो अलग-अलग कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में जुआ, अवैध शराब एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास युवक गिरफ्तार

थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना मिली कि भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी मंगल सोनवानी (22 वर्ष), निवासी भरदा चौक कुरूद को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी के कब्जे से 28 पौवा देशी शराब (कीमत 2,240 रुपये) एवं बिक्री रकम 200 रुपये, कुल 2,440 रुपये की मशरूका जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

चारभाठा स्कूलपारा में महिला पर कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई थाना मगरलोड क्षेत्र के चारभाठा स्कूलपारा में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला घर की बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रही है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपिया श्रीमती शकुंतला महानंद (51 वर्ष), निवासी चारभाठा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

आरोपिया के कब्जे से 23 पौवा मसाला एवं प्लेन शराब (कीमत 2,220 रुपये) तथा बिक्री रकम 720 रुपये, कुल 2,940 रुपये की मशरूका जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध अपराध क्रमांक 38/26 धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, जुआ एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !