छत्तीसगढ़ भाजपा में मीडिया टीम का विस्तार, नए सहसंयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त

0

 

 छत्तीसगढ़ भाजपा में मीडिया टीम का विस्तार, नए सहसंयोजक, प्रवक्ता और पैनलिस्ट नियुक्त.. देखें लिस्ट 



रायपुर/भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई ने बुधवार को प्रदेश मीडिया टीम का विस्तार करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश मीडिया सहसंयोजक के रूप में प्रवीण साहू ‘सीए’, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं प्रदेश प्रवक्ता के तौर पर गौरिशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बंस, तौकीर रजा और उमेश घोरमोड़े को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पार्टी ने मीडिया पैनलिस्ट के रूप में रामू नेताम, गोपाल बिस्ट, दयावंत धर बांधे, डॉ. अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पाण्डेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गंधर्व पाण्डेय, प्रियदर्शनी दिव्य, पियूष मिश्रा और संतोष दास को जिम्मेदारी दी है।

पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नई मीडिया टीम संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।




Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !