धमतरी..जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में युवती ने लगाई फांसी, बाथरूम में गमछे से लटका मिला शव

0

 

धमतरी..जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में युवती ने लगाई फांसी, बाथरूम में गमछे से लटका मिला शव


उत्तम साहू 

धमतरी। जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बर्न वार्ड में भर्ती एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार ग्राम खोपाबेड़ा, जिला कोंडागांव निवासी दशोमती नेताम (20 वर्ष) पिता सायतु नेताम धमतरी के हरिओम राइस मिल में मजदूरी का काम करती थी। बताया जा रहा है कि 10 मार्च को खाना बनाते समय वह गंभीर रूप से झुलस गई थी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

बुधवार दोपहर करीब 1 बजे वह वार्ड के महिला प्रसाधन (बाथरूम) में गई थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसकी बहन जगमती सोरी, जो उसके साथ अस्पताल में मौजूद थी, उसे देखने बाथरूम पहुंची। दरवाजा खोलकर देखा तो दशोमती गमछे के फंदे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी, सीएमएचओ डॉ. यू.एल. कौशिक, सिविल सर्जन डॉ. टोंडर सहित अस्पताल के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !