धमतरी..महा रोजगार मेला अब 20 मार्च को, 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

0

 

धमतरी..महा रोजगार मेला अब 20 मार्च को, 400 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य


उत्तम साहू 

धमतरी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला महा रोजगार मेला अब 20 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह मेला लाइवलिहुड कॉलेज धमतरी में आयोजित होगा। पूर्व में इसका आयोजन 13 मार्च को प्रस्तावित था, जिसे अब आगे बढ़ाकर 20 मार्च कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों और नियोजकों को आमंत्रित किया गया है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले के विभिन्न व्यवसायिक केंद्रों, “युवा” कार्यक्रमों तथा कौशल प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।

रोजगार मेले में आईटी, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, सुरक्षा सेवा, रिटेल और ऑटोमोटिव जैसे कई क्षेत्रों की कंपनियां भाग लेंगी। इसमें कंप्यूटर ऑपरेटर, सॉफ्टवेयर डिजाइनर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर हार्डवेयर रिपेयर, प्लंबर, सेल्समैन, सुरक्षा गार्ड और टैक्सी ड्राइवर जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्रशासन ने इस रोजगार मेले के माध्यम से लगभग 400 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। साथ ही स्थानीय स्तर के नियोजकों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !