कण्डेल की बेटी हिमांगनी साहू का बीएसएफ में चयन, समाज ने किया भव्य सम्मान
उत्तम साहू
धमतरी/ कण्डेल ऐतिहासिक गौरव ग्राम कण्डेल के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब ग्राम निवासी उमेश साहू की सुपुत्री हिमांगनी साहू का बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) में चयन हुआ। इस उपलब्धि पर गुरुवार, 05 मार्च 2026 को जिला साहू समाज की ओर से सम्मान समारोह आयोजित कर उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह के दौरान हिमांगनी साहू का गुलाल, तिलक, शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे क्षेत्र और समाज के लिए गौरव की बात बताया।
बताया गया कि हिमांगनी साहू जल्द ही अपनी ट्रेनिंग के लिए सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) रवाना होंगी। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों को देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला साहू समाज के अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव विजय साहू, हुलास साहू, सीमंत साहू, कमलेश साहू, राजेंद्र कुमार साहू, डॉ. गणेश प्रसाद साहू (अध्यक्ष अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ), डिपेन्द्र साहू, मंजूषा साहू, केकती साहू, झर्मेंद्र कुमार साहू, टिकेश्वर साहू, जितेंद्र साहू, घनश्याम साहू, मनमोहन तेलासी, उमेश कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
समाज के पदाधिकारियों ने हिमांगनी साहू को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बनेगी।

