केशकाल..रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया युवती से गैंगरेप

0

 केशकाल..रंग लगाने के बहाने 5 युवकों ने किया युवती से गैंगरेप



केशकाल (कोंडागांव)। होली के त्योहार के बीच कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ईरागांव थाना क्षेत्र में पांच युवकों ने रंग लगाने के बहाने एक युवती को कमरे में बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

रंग लगाने का बहाना, फिर बंद कर दिया कमरे में

पुलिस के मुताबिक, होली के दौरान कुछ युवकों ने युवती को रंग लगाने के बहाने अपने पास बुलाया। युवती के वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे जबरन कमरे में बंद कर लिया और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर युवती घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

तीन नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग और दो बालिग शामिल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। साथ ही घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जा रही है ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !