पेंशनर्स समाज नगरी का होली मिलन समारोह: उमंग और सौहार्द के साथ मनाया रंगों का पर्व

0

 पेंशनर्स समाज नगरी का होली मिलन समारोह: उमंग और सौहार्द के साथ मनाया रंगों का पर्व

कार्यक्रम में होली के महत्व पर हुई चर्चा, पत्रकारों का किया गया सम्मान


उत्तम साहू 

नगरी। नगरी तहसील स्तरीय पेंशनर समाज द्वारा नगर के पेंशनर भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और आत्मीयता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर सहित क्षेत्र के पेंशनर्स एकत्रित होकर आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए एक-दूसरे के माथे पर गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर वरिष्ठ पेंशनर ए.एल. बनपेला ने होली पर्व के आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भक्त प्रह्लाद और होलिका की पौराणिक कथा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि होली हमें यह संदेश देती है कि “सत्य को चाहे कितनी भी कठिनाइयों का सामना करना पड़े, अंततः उसकी ही विजय होती है।”

उन्होंने होली के विभिन्न रूपों की सुंदर व्याख्या करते हुए कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।


कार्यक्रम में विशेष रूप से नगर के पत्रकारों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। पेंशनर्स समाज की ओर से उन्हें श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और समाज में उनकी भूमिका की सराहना की गई। वहीं पत्रकारों ने पेंशनरों को अनुभव का खजाना बताया।


पूरे कार्यक्रम के दौरान पेंशनरों ने गीत, कविता और आपसी संवाद के माध्यम से होली के पर्व को आनंदपूर्वक मनाया। रंगों और खुशियों से सराबोर इस आयोजन में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए सामाजिक एकता और सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल रंगों, हंसी-खुशी और आपसी भाईचारे से सराबोर रहा।

इस अवसर पर ए.एल.बनपेला जी,पी.आर चंद्रवंशी, गजेन्द्र सिंह वर्मा, शकुन कश्यप, एल.एस.गजपाल,बोरघरिया जी. रमेश सार्वा अलका गजपाल, मोहन लाल साहू सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित थे।






Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !