दिनदहाड़े चाकू मारने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुरानी रंजिश में सैलून में किया था हमला

0


दिनदहाड़े चाकू मारने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुरानी रंजिश में सैलून में किया था हमला



            उत्तम साहू धमतरी, 9 मार्च 2026।
धमतरी शहर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। घटना इतवारी बाजार स्थित एक सैलून में हुई, जहां आरोपी ने युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव (20 वर्ष) निवासी बांसपारा धमतरी की प्रिंस नेताम निवासी बांसपारा से पहले से रंजिश चल रही थी। बताया गया कि नवंबर माह में प्रिंस नेताम ने आशिष यादव पर हंसिया से हमला किया था, जिसके बाद प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।

बाल संप्रेक्षण गृह से छूटने के बाद से ही आशिष यादव बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था। सोमवार को बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 109(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !